कानपुर : (मानवीय सोच) वर्तमान में आधुनिक क्रिकेट में काफी बदलाव हो रहा है। ऐसे में अंपायरों को भी अपने को अपडेट करना बेहद जरूरी है। वर्तमान में क्रिकेट में नए नियम, बदलाव व टेक्नोलॉजी के आने से अंपायरों का काम भी बढ़ा है। ये बात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इन इंडिया (बीसीसीआई) के चेयरमैन अमीश साहेबा ने कही। वह जरीब चौकी स्थित कमला क्लब में दस दिवसीय स्कोरर व अंपायरिंग कार्यशाला में ट्रेनिंग दे रहे हैं।
