ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर एक बैग में चिट्ठी मिली है जिसमें देवेंद्र तिवारी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। देवेंद्र तिवारी वही शख्स है जिसने अवैध बूचड़खाने को बंद करने के लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की हुई है। देंवेंद्र तिवारी के घर मिली धमकी भरी चिट्ठी में लिखा है-बाकियों की तो गर्दन काटी है, तुम दोनों को बम से उड़ाएंगे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी कहीं और नहीं बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 के व्हाट्सएप पर भेजी गई थी। धमकी भेजने वाले ने अपना नाम शाहिद बताते हुए लिखा था कि तीन दिन में सीएम योगी को उड़ा देंगे। कंट्रोल रूम यूपी-112 के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने ये मैसेज सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी साझा किया था। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि सीएम योगी को धमकी देते हुए एक और लेटर बरामद हुआ है।

इससे पहले आज फिरोजाबाद में किसी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स में से सीएम योगी का चेहरा काट दिया। इस मामले में भी जमकर विवाद हुआ। पुलिस अधिकारी इस मामले की भी जांच की बात कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है।

 

Scroll to Top