ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव संचाव प्रभारी जयराम रमेश ने बयान दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन को एक बार फिर पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में बीजेपी (BJP) के खिलाफ कांग्रेस को अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल का साथ मिल चुका है, जिसके बाद उनका फोकस अब ममता बनर्जी पर है। सीट शेयरिंग को लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से नए सिरे से बात शुरू की गई है।

ममता बनर्जी का सम्मान

टीएमसी के साथ सीट बंटवारे पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने कहा, “इस पर चर्चा चल रही है। हमारे दरवाजे टीएमसी के लिए हमेशा खुले हैं। ममता बनर्जी और टीएमसी ने कहा है कि वे INDIA गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं और सबसे बड़ा मकसद बीजेपी को हराना है। दोनों पार्टियों के बीच तीखी बहस होती रहती है, लेकिन हम ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं।

साथ ही, उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा उन्हें सम्मान दिया है। कांग्रेस ने ही उन्हें सांसद बनाया और कांग्रेस के साथ ही वह काफी आगे बढ़ी हैं। कुछ निजी कारणों से उन्होंने पार्टी छोड़ दी, लेकिन आज भी उनकी पार्टी का नाम तृणमूल कांग्रेस है। पार्टी छोड़ने के बाद भी उनकी विचारधारा कांग्रेस से ही जुड़ी हुई है।”

42 सीटों पर चुनाव लड़ने की

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, “कुछ हफ्ते पहले, टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि टीएमसी बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हम असम की कुछ सीटों और मेघालय की तुरा लोकसभा सीट पर भी अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेंगे।

एकला चलो रे का मैसेज

इससे पहले ममता बनर्जी ने बंगाल की 42 सीटों पर ‘एकला चलो रे’ का मैसेज देते हुए अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। दरअसल, पहले कांग्रेस को 42 में से 2 सीटें देने का ऑफर था, लेकिन कांग्रेस इससे ज्यादा की मांग कर रही थी। ममता बनर्जी ने कहा था, “मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे, हम सेक्युलर पार्टी हैं। बंगाल में हम अकेले बीजेपी को हराएंगे। हालांकि, मैं अब भी INDIA अलायंस का हिस्सा हूं।”

Scroll to Top