ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंची, राहुल गांधी बाबा विश्वनाथ के दरबार में करेंगे दर्शन-पूजन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज (शनिवार) उत्तर प्रदेश में हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोलगड्डा से शुरू हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने वाहन पर सवार होकर वाराणसी में यात्रा निकाल रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पहुंच गई था। कल चंदौली में जनता को संबोधित करने के बाद आज वाराणसी में राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। इसको लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हैं।

बुनकरों और बीएचयू के छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 35वां दिन है। राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे, और फिर वह एक रोड शो करेंगे और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बुनकरों और गांधीवादी संस्थानों से मिलेंगे, जिन पर इस मोदी सरकार में हमला हो रहा है। वह बीएचयू के छात्रों से भी मिलेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी।

खाते फ्रीज करने पर बरसे जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया है लेकिन अब हकीकत क्या है, ये ‘कांग्रेस युक्त बीजेपी’ है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि चुनावी बॉन्ड एक लूट है। इसके कारण उन्होंने (सरकार ने) हमारे खाते बंद कर दिये। यह बदले की राजनीति है।

वाराणसी में राहुल गांधी की एंट्री

यात्रा विश्वेश्वर गंज, मैदागिन चौक होते हुए गोदौलिया तक आएगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद राहुल गोदौलिया में वाहन से ही जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

भदोही में जनता को संबोधित करेंगे राहुल

राहुल भदोही में इंदिरा मिल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और रजपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मूंसीलाटपुर में बने स्विस काटेज में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को वह ज्ञानपुर होते हुए गोपीगंज पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा का प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी।

Scroll to Top