ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस करेगी स्वागत

वाराणसी   (मानवीय सोच)   कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। प्रयागराज प्रांत से निकली भारत जोड़ो यात्रा 22 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेगी। बनारस में निकलने वाली 22 किलोमीटर की यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार की देर शाम को चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि बनारस में होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर पूरे भारत की नजर होगी। पूरे यात्रा मार्ग को तिरंगे से सजाया जाएगा। पूर्व सांसद ने जिला व महानगर को इस मामले में रोड मैप बनाने को कहा जिससे कि इस यात्रा से हर व्यक्ति शामिल हो सके। पूरे यात्रा के रूट को निर्धारित करते हुए लगभग 30 से ज्यादा प्वांइट निर्धारित किए गए।  भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 22  दिसंबर को वाराणसी में सारनाथ से आरंभ होगी। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस यात्रा का मकसद अन्याय के खिलाफ लड़ाई, भेदभाव के खिलाफ खड़े होना है और उनके खिलाफ एकजुट होना है। यात्रा की तैयारी के सिलसिले में प्रत्येक वार्डों में जनसंपर्क जारी है। इस दौरान सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, हसन मेंहदी कब्बन आदि मौजूद रहे। 

Scroll to Top