भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर की होटल के कमरे में मिली लाश

सोनभद्र (मानवीय सोच) भोजपुरी फिल्म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ के निर्माता-निर्देशक का बुधवार को संदिग्ध हाल में निधन हो गया। उनका शव रॉबर्ट्सगंज नगर के एक होटल के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और सूचना घरवालों को दी।

फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ही वह पिछले 12 दिनों से यहां ठहरे हुए थे। पुलिस में मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कमरे से सिगरेट के पैकेट और दवाइयां बरामद हुई है।

महाराष्ट्र के थाणे निवासी सुभाष चंद्र तिवारी (60) भोजपुरी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी से का निर्माण कर रहे थे। फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही है। इसी सम्बंध में फिल्म यूनिट पिछले 12 मई से यहां अलग-अलग होटल में  ठहरी हुई है।

कुछ कलाकारों के साथ सुभाष चंद्र तिवारी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित एक होटल में रूके थे। फ़िल्म यूनिट के सदस्यों के मुताबिक सुभाषचंद्र मंगलवार की शाम से ही कुछ परेशान थे। उन्हें डॉक्टर को भी दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *