वाराणसी : (मानवीय सोच) काशी हिंदू विश्व विद्यालय (BHU) से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यहां BHU के पूर्व कुलपति और पंडित मदन मोहन मालवीय के बेटे गोविंद मालवीय, आचार्य नरेंद्र देव, पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू आदि की तस्वीरें फेंकी हुई मिलीं. कई तस्वीरों को तो दीमक चट कर चुके हैं. अतीत के पन्नों में शामिल हो चुके जिन महापुरुषों को लेकर समय-समय पर शिक्षण संस्थानों में नजीरें दी जाती हैं. उनके कसीदे पढ़े जाते हैं आज उनको सहेज के रखने के बजाय कूड़े के ढ़ेर में फेंक दिया गया है. इसको लेकर BHU के छात्रों में आक्रोश है. उन्होंने इस मसले पर जमकर हंगामा किया है
बीएचयू का छात्र संघ भवन जिसे छात्र अधिष्ठाता भवन भी कहते है. वो BHU के प्रशासनिक उदासीनता का शिकार दिखा. बीते दिन यहां पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू मदर टेरेसा, बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के छोटे बेटे और BHU के छठे कुलपति पंडित गोविंद मालवीय, आचार्य नरेंद्र देव जैसे महापुरूषों की तस्वीरें दयनीय हालत में दिखीं तो छात्रों का गुस्सा भड़क उठा. तस्वीरों में पूर्व छात्रसंघ के कई पदाधिकारी भी शामिल थे
