लखनऊ : (मानवीय सोच) भाजपा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बैठक की। 15 जुलाई तक बड़ाए गए महाजन-सम्पर्क अभियान को लेकर पदाधिकारियों को आगे के दिशा-निर्देश दिए गए। बीजेपी अध्ध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सरकार की उपलब्धियां गिना रहे पहले की सरकारों में केवल घोटाले हुए। इसलिए उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में बैठक करके महा-जनसम्पर्क अभियान के विगत अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ घर-घर सम्पर्क अभियान तथा सम्पर्क से समर्थन अभियान से हर घर-हर जन तक पहुंचने का मंत्र दिया।
विपक्ष के झूठ, फरेब व षडयंत्रकारी राजनीति का जवाब मोदी सरकार की उपलब्धियां
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत विगत सभी कार्यक्रम व अभियान सफल व प्रभावी रहे है। उन्होंने कहा कि सम्पर्क से समर्थन तथा घर-घर सम्पर्क अभियान के लिए एक बार फिर जुटना है और हर घर की दहलीज तक पहुंचना है।
