प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा : टैंकर की चपेट में आने से टेंपो सवार आठ लोगों की मौत

प्रतापगढ़ : (मानवीय सोच)  लीलापुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। टैंकर की चपेट में आने से टैंपो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

लीलापुर के मोहनगंज बाजार में यह हादसा हुआ है। टेंपो सवारी भरकर प्रतापगढ़ की तरफ से जा रही थी और टैंकर मोहनगंज की तरफ से आ रहा था। तेज रफ्तार टैंकर टेंपो पर पलट गई। इससे टेंपो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद टैंकर की गैस लीकेज हो गई। जिसके बाद रोड पर आवागमन बंद करवा दिया गया है। 

सुखपाल नगर में सवारी से भरे ऑटो रिक्शा पर टैंकर पलट गई, जिससे टेंपो में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दर्जन बर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ लाया गया, जिसमें एक बच्चे सहित आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

One Reply to “प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा : टैंकर की चपेट में आने से टेंपो सवार आठ लोगों की मौत”

  1. **primebiome**

    The bodys natural process of skin cell renewal is essential for preserving a smooth, healthy, and youthful-looking complexion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *