उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐक्शन, इलाज में लापरवाही करने वाले तीन डॉक्टर बर्खास्त

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसी भी लापरवाही को बख्शने के मूड में नहीं दिख रही है। यही वजह है कि प्रदेश के हर विभाग में अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई देखने को मिलती है। एक ओर जहां सीएम योगी खुद ऐसे अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते नजर आते हैं। वहीं उनके मंत्री भी फुल एक्शन मोड में हैं। इसी क्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए गोंडा के दो चिकित्साधिकारी और अलीगढ़ में तैनात एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने सख्त देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस संबंध में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अलग-अलग ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोंडा में दो चिकित्साधिकारियों और अलीगढ़ के एक चिकित्सक को अनाधिकृत रूप से शासकीय ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने का संज्ञान लिया गया है। इनके द्वारा उक्त चिकित्सक और चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *