PLFI टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली (मानवीय सोच) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के वन क्षेत्र में नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के स्वयंभू सुप्रीमो के खुलासे के बाद शुक्रवार को गुमला जिले के कामदारा इलाके के घने जंगल से 7.62 एमएम की 1,245 राउंड और 5.56 एमएम की 271 राउंड गोलियां जब्त की गईं।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिनेश गोप को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा, “जब्त गोला-बारूद लगभग दो साल पहले सिक्सोहारा, नालंदा (बिहार) में प्राप्त हुआ था। इसे पीएलएफआई के गुर्गों और कैडरों को आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए सावधानी से रखा गया था।

गोप, जिसके खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले थे और उस पर 30 लाख रुपये का इनाम था। गोप को 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में एनआईए की हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *