बाहुबली विजय मिश्रा पर बड़ा ऐक्शन ; 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू

लखनऊ  (मानवीय सोच)  भदोही की ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा का लखनऊ स्थित फ्लैट आज कुर्क होगा. राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित इस फ्लैट की कीमत 11.55 करोड़ है. कार्रवाई के लिए भदोही पुलिस लखनऊ पहुंच चुकी है.

भदोही पुलिस प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

आज लखनऊ में भदोही पुलिस प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है. पेशेवर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफेदपोश माफिया, गैंग लीडर अभियुक्त विजय कुमार मिश्र की आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदी गई सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है. कार्रवाई के लिए भदोही पुलिस और प्रशासन लखनऊ पहुंच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *