बाहुबली विजय मिश्रा पर बड़ा ऐक्शन ; बेटे की 10 करोड़ की जमीन जब्त

भदोही:  (मानवीय सोच)  पूर्व विधायक विजय मिश्रा  के बेटे विष्णु मिश्रा की मध्य प्रदेश के रीवा में 10 करोड़ की भूमि को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। दावा है की विजय मिश्रा ने अपराध से अर्जित धन से भूमि को अपने बेटे के नाम खरीद रखा था। विजय मिश्रा पर लगातार शासन प्रशासन का शिंकजा कसता ही जा रहा है। विजय मिश्रा से संबंधित लगभग 50 करोड़ की चल अचल संपत्ति को कुर्क और जब्त करने किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी किया-कलाप अधिनियम के तहत चिन्हित गैंग लीडर विजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में विजय मिश्रा द्वारा अपने बेटे विष्णु मिश्रा के नाम से मध्य प्रदेश के रीवा में हनुमाना तहसील अंतर्गत बिरादेई में आठ एकड़ तीस डिसमिल भूमि को रजिस्ट्री कराया गया ताकि अवैध धन को वैध धन का रूप दिया जा सके।

करोड़ों में है जमीन की कीमत

इस भूमि की अनुमानित कीमत दस करोड़ बीस लाख रुपए है। अपराधिक कृत्य से अर्जित संपत्ति को जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत सरकार के पक्ष में कुर्क करने का आदेश पारित किया गया हा। आदेश के अनुपालन में भदोही पुलिस व मध्य प्रदेश रीवा की संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित भूमि का सीमांकन करते हुए बोर्ड लगाकर नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गई।

विजय मिश्रा पर दर्ज हैं 83 मुकदमे

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी गैंग लीडर द्वारा आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से क्रय की गई करोड़ों रुपए की अचल सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है। वर्तमान में जेल में निरुद्ध गैंगस्टर अभियुक्त विष्णु मिश्रा के विरुद्ध गम्भीर अपराधों के लगभग डेढ़ दर्जन व विजय मिश्रा के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, सम्पत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गम्भीर अपराधों के कुल 83 अभियोग पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *