ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

5G सर्विस को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर आज लाल किले से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने देश में 5G सर्विस की शुरुआत को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 5G का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पीएम ने अपने भाषण में देश की जनता को संबोधित करते हुआ कहा कि 5G, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर केबल से हम डिजिटल इंडिया की मुहिम को जमीनी स्तर पर ला रहे हैं। पीएम ने मेड-इंडिया टेक्नोलॉजी सलूशन्स पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया हर क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाला है।

शिक्षा और स्वास्थ के साथ बेहतर होगी आम लोगों की जिंदगी 
पीएम ने कहा कि सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन, 5G नेटवर्क्स और ऑप्टिकल फाइबर शिक्षा और स्वास्थ के साथ आम लोगों की जिंदगी को बदलने वाले हैं। मोदी ने आगे कहा कि मोबाइल से डिजिटल पेमेंट और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के साथ हम समय के उन बदलावों को देख रहे हैं, जिन्हें होने में एक युग लग जाता है। प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को यह भी अहसास दिलाया कि हमारे आसपास डिजिटल बदलाव हो रहे हैं और इसने पॉलिटिक्स के साथ ही इकोनॉमी और सोसायटी की नई परिभाषा भी तय की है।

इस महीने शुरू होगी एयरटेल और जियो की 5G सर्विस
यूजर्स को भी 5G सर्विस के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। खुशखबरी यह है कि देश की दो दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां- एयरटेल और रिलायंस जियो इस महीने के आखिर तक अपनी 5G सर्विस को रोलआउट कर सकती हैं। 5G सर्विसेज को ये कंपनियां शुरुआत में देश के कुछ बड़े शहरों में शुरू कर सकती है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पीएम मोदी 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस को लॉन्च करेंगे।

Scroll to Top