ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जम्मू-कश्मीर में बड़ा झटका : गुलाम नबी के समर्थन में कांग्रेस से ‘आजाद’ हुए कई और नेता

जम्मू  (मानवीय सोच) गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से 51 साल के रिश्ते खत्म हो गए हैं। उन्होंने आज सोनिया गांधी को लिखे 5 पन्नों के लंबे पत्र में कांग्रेस के सभी पदों को छोड़ने और प्राथमिक सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले का असर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में भी दिखा है। उनके समर्थन में राज्य के 5 पूर्व विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। इन नेताओं में जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीर भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद इकराम शामिल हैं। जीएम सरूरी ने कहा कि अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ही अकेले रहे गए हैं। इन नेताओं के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री आरएस छिब ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

आरएस छिब ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा कि गुलाम नबी आजाद से हमारी बात दो महीने से चल रही थी। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि वह जल्दी ही इस्तीफा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद को अपनी इच्छा के विपरीत पर काम करना पड़ रहा था। उनके पास पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं बचा था। इस बीच कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़ने वाले सीनियर नेता सुनील जाखड़ का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस चल रही है, उस हालात में अस्तित्व बचना भी मुश्किल है।

बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मेरे बहुत से सारे मित्र हैं। दरअसल गुलाम नबी आजाद भले ही लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में रहे हैं, लेकिन वह जम्मू-कश्मीर में भी अच्छी पकड़ रखते हैं। वह उन नेताओं में से एक हैं, जिनकी पकड़ घाटी के साथ ही जम्मू तक में है। यही वजह है कि उनके इस्तीफे का असर दिख रहा है और कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

 

Scroll to Top