ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मतदान से पहले सपा को बड़ा झटका , पूर्व मंत्री नारद राय ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री नारद राय ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर अपने ‘बायो’ में ‘मोदी का परिवार’ लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने का संकेत दिया साथ ही जनता से सपा के चुनाव निशान ‘साइकिल’ पर ताला लगाने का आह्वान किया। बलिया सदर सीट से दो बार के विधायक और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री राय ने सोमवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ”दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत के गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य अमित शाह जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे गरीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करूंगा। जय जय श्री राम।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ ही शाह से हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

एक तस्वीर में उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी बैठे हुए दिखाई दिये। राय ने ‘एक्स’ पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा और एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कह रहे हैं, ”मैं लड़ता हूं, तो ताल ठोंक कर लड़ता हूं! मदद करता हूं, तो ताल ठोंक कर करता हूं और विरोध भी करता हूं, तो ताल ठोक कर करता हूं!”  राय ने सोमवार को जिले के खोरी पाकड़ गांव में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने गत रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बलिया लोकसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना क्षेत्र में सम्पन्न हुई चुनावी सभा के दौरान अपना अपमान किये जाने का आरोप लगाया।

Scroll to Top