ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा को बड़ा झटका, छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने ली भाजपा की सदस्यता

फर्रुखाबाद  (मानवीय सोच)  छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव उनकी बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नरेंद्र सिंह यादव की सैफई परिवार से रिश्तेदारी भी रही है।

मुलायम सिंह यादव के खास लोगों में गिने जाते रहे, लेकिन बदली परिस्थितियों में खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। नरेंद्र सिंह यादव का भाजपा में जाना आलू पट्टी में सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। वह यदुकुल पुनर्जागरण मिशन से भी जुड़े रहे और शिवपाल  सिंह यादव ने उन्हें मिशन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।

मालूम हो कि इससे पहले फिरोजाबाद से पूर्व विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश भी सपा छोड़ चुके हैं। जबकि शाहजहांपुर में पार्टी की दिग्गज नेता और महापौर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने ऐन मौके पर पाला बदलकर भाजपा की प्रत्याशी बन गई है।

Scroll to Top