पीलीभीत (मानवीय सोच) निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। निकाय चुनाव से पहले भाजपा में उनका जाना सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ऐसा रहा सियासी सफर
हेमराज वर्मा 24 वर्ष के सियासी सफर में बसपा और फिर सपा से होते हुए भाजपा में आए हैं। हेमराज वर्मा 22 वर्ष की उम्र में साधन सहकारी समिति के संचालक चुने गए थे। यहीं से उनकी राजनीति की यात्रा शुरू हुई। इसके बाद वर्ष 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान संगठन के निर्वाचित जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2017 में पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा 25000 मत पाए और तीसरे स्थान पर रहे।
