उमेश अपहरण केस में बड़ा फैसला : तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

प्रयागराज  (मानवीय सोच) उमेश पाल अपहरण मामले में  प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में अतीक अहमद समेत तीन दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

साथ ही जुर्माना भी लगाया है। आज ही कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। मामले में अशरफ समेत सात आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया था

तीनों दोषियों पर एक-एक लाख का जुर्माना

कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है। यह धनराशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *