नए वीडियो से बड़ा खुलासा: 72 घंटे पहले हो जाता उमेश पाल का मर्डर

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) उमेश पाल की हत्या में नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को ही उमेश पाल की हत्या की प्लानिंग की गई थी। लेकिन ऐन मौके पर पुलिस की जीप आ जाने से असद और गुड्डू मुस्लिम को प्लान बदलना पड़ा। बता दें कि बीती 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो गनर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से अब तक इसके बाद काफी कुछ हो चुका है। इस हत्याकांड में शामिल करीब सारे शूटर्स एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं लेकिन गुड्डू मुस्लिम अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 

इस वारदात में 68 दिन बाद एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज उमेश पाल पर हमले से तीन दिन पहले का है। इस वीडियो में भी हत्याकांड वाले दिन की तरह उमेश पाल की गाड़ी का हत्यारों ने पीछा किया था और हत्या की पूरी तैयारी की थी। अगर उस दिन हमलावर कामयाब हो जाते तो उमेश पाल की तीन दिन पहले ही हत्या हो सकती थी लेकिन पुलिस की एक जीप ने उस दिन उमेश पाल की जान बचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *