अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, होटल में शूटर्स के पास नहीं थे माइक-कैमरा

प्रयागराज (मानवीय सोच) पुलिस की सुरक्षा के बीच माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरुण मौर्या, सनी और  लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया था. पत्रकार बनकर पहुंचे तीनों आरोपियों ने अतीक और अशरफ पर उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जब दोनों मीडिया से बात करनी शुरू की थी. अतीक और अशरफ की हत्या करने आए शूटरों के बारे में आजतक को अहम जानकारी मिली है. 

केवल पिट्ठू बैग लेकर होटल आए थे हमलावर  

हत्या से 3 दिन पहले जब वे होटल में रुके थे, तो  उनके पास कोई भी आईडी कार्ड, माइक या प्रेस का कैमरा नहीं था. होटल मैनेजर के मुताबिक, बुकिंग के समय वे केवल एक पिट्ठू बैग लेकर आए थे. मगर, हत्या वाले दिन हत्यारे के गले में आईडी कार्ड, हाथ में माइक और कैमरा आ गया था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *