ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत-पाकिस्तान मैच पर फिरोजाबाद में लाखों रुपये का सट्टा बुक ; बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़

फिरोजाबाद  (मानवीय सोच)टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 स्टेज में पहला मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैड के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच 23 अक्तूबर को टक्कर होगी। ये मुकाबला आम लोगों के लिए जहां दिलचस्प होगा, उतना ही सट्टे के बाजार में भी। फिरोजाबाद के शिकाहाबाद में इस मैच को लेकर सट्टे का खेल शुरू हो गया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस खेल का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान पांच आरोपी मौके से भाग गए। 

एसपी देहात कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रदीप कुमार ने फोर्स के साथ अमित कुमार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अमित कुमार शिकोहाबाद का रहने वाला है। आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल भी मिला है। इस मोबाइल से पुलिस को टी-20 वर्ल्ड कप पर लगाए जाने वाले सट्टे की जानकारी मिली है।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी अमित ने बताया कि वह बैंक खातों को किराए पर लेता है। सट्टा लगवाने का काम उसके साथ दस अन्य साथी करते हैं। उसके अन्य साथी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवास करते हैं। इस गैंग का संचालन नोएडा से किया जा रहा है।

एकाउंट कराए गए फ्रीज

पुलिस ने बताया कि अमित ने फोन-पे व पेटीएम के माध्यम से 25 से 30 लाख रुपये की धनराशि का लेन-देन किया है। उसके फोन-पे एकाउंट से एक लाख 30 हजार रुपये फ्रीज कराया गया है। अमित के सहयोगियों के एकाउंट को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस इनकी कर रही तलाश 

कार्रवाई के दौरान फरार हुए शिवम यादव निवासी माधोगंज शिकोहाबाद, शानू उर्फ लंगडा निवासी रुकनपुरा, शानू उर्फ असद निवासी स्टेशन रोड दक्षिण, अनिल गुप्ता उर्फ भाई साहब निवासी सिरसागंज व सलमान निवासी तेली गली थाना शिकोहाबाद की तलाश की जा रही है।

Scroll to Top