ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊवासियों को बड़ी राहत, 200 इलेक्ट्रिक बसें और चलेंगी

लखनऊ   (मानवीय सोच)  लखनऊवासियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ में 200 इलेक्ट्रिक सिटी बसें और चलेंगी। सभी बसें प्रदूषण मुक्त के साथ वातानुकूलित होंगी। इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा लखनऊ के पांच तहसीलों से लेकर कालोनियों के रहने वालों को दी जाएगी, जिससे गांव से शहर के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाएं बेहतर हो सकें। 

लखनऊ समेत प्रदेश के 15 महानगरों में बढ़ते प्रदूषण के चलते 1525 जीएनजी बसों के प्रस्ताव बना था। इसे नगर विकास निदेशालय ने ठुकराकर ई-बस चलाने की मंजूरी दी। बदले में कंडम सीएनजी बसों को दिसंबर तक नीलाम कर दिया जाएगा। नई ई बसें अनुबंध पर चलेंगी, इसके लिए इसी महीने टेंडर जारी होगा। फिलहाल शहर में अभी 140 इलेक्ट्रिक बसें और 60 सीएनजी बसें चल रही हैं।

जाम से भी राहत मिलेगी
आने वाले दिनों में हर बस स्टापेज पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा होने पर लोग खुद के वाहन छोड़कर ई-बस से सफर करेंगे। इससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने से जाम से भी राहत मिलेगी। 

ये सुविधाएं होंगी
– 30 सीटर ई बस वातानुकूलित होगी 
– हर बस में तीन-तीन कैमरे लगे होंगे
– महिला सुरक्षा को पैनिक बटन होगा

शासन स्तर पर ई-बसों के संचालन को मंजूरी मिली है। जैसे ही दिशा-निर्देश आएगे, नए रूटों का सर्वे शुरू हो जाएगा, इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 
आरके त्रिपाठी, एमडी सिटी ट्रांसपोर्ट लखनऊ

Scroll to Top