ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मानव तस्करी मामले में सिंगर दलेर मेहंदी को बड़ी राहत

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की ओर गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मानव तस्करी के मामले में पटियाला की निचली अदालत की ओर से सुनाए गए दो साल की सजा पर रोक लगा दिया है। पटियाला कोर्ट ने साल 2003 के इस मामले में दो साल की कैद की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत की ओर से सुनाए गए सजा के खिलाफ दलेर मेहंदी ने हाई में अपील दाखिल की गई थी उसे स्वीकार कर लिया गया है। पटियाला कोर्ट ने 16 मार्च 2018 को दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी थी। इस याचिका पर सुनवाई में करीब चार साल लग गए थे। यहां से भी पंजाबी सिंगर को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा था। 

राज्य सरकार से भी मांगा था जवाब

इसके बाद दलेर मेहंदी ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दे दी। पंजाबी सिंगर ने हाई कोर्ट से मांग की कि जब तक सजा के खिलाफ अपील लंबित रहती है उनकी सजा पर रोक लगाई जाए। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। राज्य सरकार की ओर से मिले जवाब के बाद आज इस मामले पर सुनवाई हुई और हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने का आदेश दे दिया।

 

Scroll to Top