ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता सरकार में बड़ा फेरबदल, बाबुल सुुप्रियो समेत 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

कोलकाता  (मानवीय सोच)  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के मंत्री परिषद में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। बुधवार को कुल 9 मंत्रियों ने शपथ ली। नई मंत्री परिषद में 5 कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में बाबुल सुप्रियो और पार्थ भौमिक ने शपथ ली।

बुधवार को ममता बनर्जी ने अपनी सरकार में बड़ा फेरबदल करते हुए नई मंत्री परिषद का गठन किया। इस कड़ी में 9 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 5 कैबिनेट मंत्री, 2 स्वतंत्र प्रभार और दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

ममता सरकार में कैबिनेट मंत्रियों पद की शपथ लेने वालों में बाबुल सुप्रियो, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिकी, उदयन गुहा और प्रदीप मजूमदार शामिल हैं। जबकि स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों में बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने शपथ ली। वहीं, तजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि शिक्षक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ममता सरकार में वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्मा गई है। तमाम विरोध के बीच ममता बनर्जी ने तीसरी बार सत्ता में आने बाद पहली बार मंत्री परिषद में फेरबदल किया।

भाजपा सांसद रहे हैं बाबुल सुप्रियो
ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में एक बड़ा नाम बाबुल सुप्रियो हैं। सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रहे हैं। जिन्होंने पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद भाजपा छोड़ी और टीएमसी में शामिल हो गए। वह अब कोलकाता के बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ खेमे के विधायक हैं।

Scroll to Top