ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में बड़ा उलटफेर : रुझानोें में पीएम मोदी पिछड़े

उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। इस बार जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी ने छोटे-छोटे दलों को एनडीए में शामिल किया था। वाराणसी में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पीएम मोदी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चीफ और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय से पीछे चल रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डाक मतपत्रों की गिनती के बाद लखनऊ लोकसभा सीटों से आगे चल रहे हैं। मंगलवार को मतगणना के दौरान राजनीतिक दिग्गजों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है।

रवि किशन गोरखपुर से और अरुण गोविल मेरठ से आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव कन्नौज से आगे चल रहे हैं। उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से आगे चल रही हैं। सपा उम्मीदवार अन्नू टंडन उन्नाव से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के साक्षी महाराज से है। शुरुआती रुझान के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 44 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि इंडिया ब्लॉक 20 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद राहुल गांधी और तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर मंगलवार को डाक मतों की गिनती में आगे चल रहे हैं।

राहुल गांधी ने 2019 के चुनावों में केरल में सबसे अधिक 4.37 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। थरूर लगातार चौथी बार जीत की कोशिश में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और भाकपा के पूर्व सांसद पनियान रवींद्रन से है। केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं। पिछली बार 2019 के चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 19 सीटें जीती थीं और माकपा के नेतृत्व वाले वाम दल को एक सीट मिली थी।

Scroll to Top