ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के इस जिले में बनेगा जेवर से भी बड़ा एयरपोर्ट

यूपी  (मानवीय सोच)   देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट नोएडा के पास जेवर में बन रहा है। अब उससे भी बड़ा एयरपोर्ट यूपी में ही बनाने की तैयारी हो रही है। उन्नाव के नवाबगंज में जेवर से भी बड़ा इंटरनेशनल एरयपोर्ट बनाने का प्रस्ताव किया गया है। शासन के निर्देश पर केडीए ने राज्य राजधानी क्षेत्र के तहत जो कांसेप्ट प्लान बनाया है, उसमें नवाबगंज पक्षी विहार से एयरपोर्ट की न्यूनतम दूरी 5 किलोमीटर रखी है ताकि पक्षियों के हैबीटाट पर कोई असर न पड़े।

दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर लखनऊ-कानपुर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में तीन और शहरों सीतापुर, रायबरेली और हरदोई को भी शामिल किया गया है। इससे पहले लखनऊ और कानपुर के अलावा उन्नाव और बाराबंकी शहर ही शामिल थे। केडीए की नामित एजेंसी ने इसके लिए सर्वे करके अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसमें सबसे अहम प्रस्ताव नवाबगंज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। इसके लिए कम से कम 10 हजार एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इसका चिह्नीकरण भी शुरू हो चुका है।

केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार इसे तैयार करने में लगभग 9 महीने लगे हैं। नवाबगंज के पास इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अमौसी एयरपोर्ट का विस्तार अब और नहीं हो सकता। आबादी लगातार बढ़ रही है। इस एयरपोर्ट का फायदा न सिर्फ राज्य राजधानी क्षेत्र बल्कि बुंदेलखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश तक के लोगों को मिलेगा।

एनसीआर की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर ‘उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र’ का गठन किया जाए। इस राज्य राजधानी क्षेत्र में लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर और कानपुर देहात को शामिल किया जा सकता है।

सभी आयामों पर अध्ययन और विमर्श कर जल्द विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें। लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर की विशिष्ट योजना को जल्द से जल्द प्रारंभ करा दिया जाए। यह योजना लखनऊ को एक आकर्षक स्वरूप देने वाली होगी।  नगर निगम के लखनऊ के दायरे को विस्तार दिया जाए। बटलर झील और सीजी सिटी में वेटलैंड के पुनरोद्धार के लिए तत्काल कार्यवाही की जाए। 

Scroll to Top