पनडुब्बी में नहीं जाना चाहता था अरबपति का बेटा सुलेमान, पिता की जिद पर माना

(मानवीय सोच) टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने टाइटन पनडुब्बी में सवार होकर गए सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में पाकिस्तानी मूल के अरबपति शहजादा दाऊद और उनके 19 वर्षीय बेटे सुलेमान दाऊद की भी मौत हो गई है। गुरुवार को शहजादा दाऊद की बड़ी बहन ने बताया कि सुलेमान इस सफर पर जाना ही नहीं चाहता था और वह तो इसे लेकर डरा हुआ था!

पिता की जिद के आगे झुका सुलेमान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, शहजादा दाऊद की बड़ी बहन अजमेह दाऊद ने बताया कि सुलेमान ने एक रिश्तेदार को बताया था कि वह इस ट्रिप को लेकर रोमांचित नहीं है बल्कि डरा हुआ है। अजमेह ने बताया कि जिस दिन ये लोग पनडुब्बी से समुद्र की गहराई में उतरे, उसी हफ्ते फादर्स डे था और सुलेमान अपने पिता को खुशी देना चाहता था क्योंकि शहजादा दाऊद चाहते थे कि उनका बेटा भी उनके साथ टाइटैनिक का मलबा देखने समुद्र की गहराई में चले। शहजादा दाऊद इस ट्रिप को लेकर बेहद रोमांचित थे और इसी वजह से सुलेमान अपने पिता को निराश नहीं करना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *