ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर में इंदौर की तर्ज पर लगेगा बायो सीएनजी प्लांट ; यूपी में कचरे से होगी कमाई

गोरखपुर (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में कचरा अब सिरदर्द नहीं बल्कि कमाई का जरिया बनने जा रहा है। इदौर की तर्ज पर कचरे से बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) बनाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा इससे लिक्विड खाद का भी निर्माण होगा। इससे ना सिर्फ कचरे का निपटारा होगा बल्कि कई नौकरियों का भी सृजन होगा। इंदौर की कंपनी इंडो एनवायरो इंटीग्रेटेड साल्यूशन लिमिटेड के अफसरों ने बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) प्लांट बनाने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह से मुलाकात की है। उन्होंने गीले और सूखे कूड़े से सीएनजी और खाद बनाने की पूरी विधि उन्हें समझाई।

अधिकारियों के साथ कंपनी के अफसरों ने मैनेजमेंट प्लांट के लिए चिह्नित जमीन देखी और कहा जा रहा है कि अफसरों को वो जमीन पसंद भी आ गई है। जानकारी के मुताबिक ये प्लांट 15 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। बाकी बची जमीन पर वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने की योजना है।

इंदौर से गोरखपुर आई टीम पांच सितंबर तक गीला कचरा मिलने की समीक्षा करेगी। टीम घर-घर जाकर भी गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके देखेगी। अगर ये टीम संतुष्ट होती है तो फिर इंदौर से दूसरी टीम प्लांट स्थापित करने का काम शुरू करेगी।

Scroll to Top