ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात में वोटिंग के बीच दिल्ली में भाजपा ने बुलाई बड़ी मीटिंग

नई दिल्ली (मानवीय सोच): गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के तहत राज्य की 93 विधान सभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है। गुजरात में अपना वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ही सीधे दिल्ली आकर दोपहर बाद एक बजे के लगभग भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में जारी वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर से दिल्ली आए अपने नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों, रणनीति और जीत का मंत्र देंगे। उसी आधार पर पार्टी चुनावी अभियान की तैयारियों, बूथ स्तर तक लोगों से संवाद करने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने वाले अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों का एजेंडा तैयार करेगी।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी, विभिन्न मोर्चां के प्रभारी, सभी प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी और अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उन राज्यों में तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बूथ समितियों से लेकर विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

बैठक में अब तक की तैयारियों, हाल ही में हुए चुनावों, नेताओं द्वारा अलग-अलग राज्यों में किए गए प्रवास और प्रदेश संगठनों के अब तक के कामकाज के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Scroll to Top