ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

साबरकांठा से बीजेपी उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

गुजरात में भाजपा को आज दो बड़े झटके लगे हैं। साबरकांठा से बीजेपी उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

भीखाजी ठाकोर का चुनाव न लड़ने का ऐलान

बीजेपी के घोषित उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने ऐलान किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने न लड़ने का कारण नहीं बताया है। अब बीजेपी को इन दोनों सीटों पर नया उम्मीदवार चुनना होगा। अभी भी संभवतः एक-दो सीटें बदलने की चर्चा है। इससे पहले वडोदरा से भाजपा उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने भी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। गुजरात भाजपा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से घमासान मच गया है।

रंजनबेन भट्ट ने चुनाव न लड़ने का बताया कारण

वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वो अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हैं।

वडोदरा लोकसभा सीट पर रंजनबेन भट्ट के नाम की घोषणा हुई है, तब से बीजेपी में विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ज्योतिबेन पंड्या ने ही रंजनबेन भट्ट के नाम का विरोध किया था। शहर के अलग-अलग इलाकों में उनके नाम का विरोध करते हुए बैनर भी लगाए गए। अब यह देखना बाकी है कि भाजपा क्या करने का फैसला करती है, क्योंकि अब दो सीटों पर नए उम्मीदवार चुनने होंगे।

Scroll to Top