ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज ; उम्‍मीदवारों के नामों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम को बैठक होने वाली है. इसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी ने 68 में से करीब 59 सीटों पर नाम तय किए हैं. दिल्ली के हरियाणा भवन में बाकी नामों पर चर्चा के लिए बैठक जारी है.

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत चुनाव समिति के बाकी सदस्य भी मौजूद रहेंगे. सोमवार देर रात को जेपी नड्डा के घर पर बीजेपी हिमाचल के कोर ग्रुप की बैठक हुई थी. अमित शाह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी.

बता दें कि बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान कराया था. चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से तीन-तीन पसंद मांगी गई थी. मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को दिल्ली भेजा गया था. दिल्ली में बैलेट बॉक्स खोलकर गिनती कराई गई. बताया जाता है कि इसमें कई ऐसे नाम भी आए जो बीजेपी के आंतरिक सर्वे में नहीं हैं. इसीलिए उम्मीदवारों के नामों पर गहन विचार हो रहा है

.शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में मतदान हुआ था. कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर कई विधायकों का टिकट कटना तय माना जा रहा है. कई जगहों पर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने मतदान में दलबदलुओं को टिकट देने का विरोध किया. बीजेपी ने दशकों बाद उम्मीदवार तय करने के लिए आंतरिक मतदान का सहारा लिया है.

Scroll to Top