मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज

लखनऊ  (मानवीय सोच)  भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ आ रहे हैं।

बैठक में निकाय चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन होगा। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई थी।

सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के मामले में अभी तक मांगे गए सारे जवाब दाखिल कर दिए गए हैं। इस पर याचियों के वकीलों ने आपत्ति करते हुए सरकार से विस्तृत जवाब मांगे जाने की गुजारिश की, जिसे कोर्ट ने नहीं माना। 

इस पर बुधवार को फिर सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि निकाय चुनाव के मामले में 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सर्वे को ही आरक्षण का आधार माना जाए। साथ ही इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए। वहीं ट्रांसजेंडर्स को आरक्षण दिए जाने के मामले में नगर विकास विभाग के सचिव रंजन कुमार ने हलफनामे में कहा कि इन्हें चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जा सकता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *