ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

40 MLAs को निशाना बना रही BJP

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी (AAP) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसके दिल्ली के 40 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने निशाना बनाया है और उन्हें पाला बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है जबकि सभी 62 विधायक पार्टी के साथ हैं.

आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर बुलाई गई बैठक में 53 विधायकों ने शिरकत की जिनमें केजरीवाल भी शामिल हैं. वहीं सात विधायक दिल्ली से बाहर हैं जबकि मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में हैं.

उन्होंने कहा कि ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान फोन के जरिए बैठक में शामिल हुए.

बैठक के बाद भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ की विफलता की प्रार्थना के लिए केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ विधायक महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे.

बैठक से पहले सूत्रों ने दावा किया था कि 12 विधायकों से कुछ दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वे विधायक केजरीवाल के आवास पर बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगे.

भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस बात की जांच करनी चाहिए कि ‘आप’ के विधायकों को तोड़ने के लिए भाजपा के पास 800 करोड़ रुपये कहां से आए?

भारद्वाज ने आरोप लगाया, ‘भाजपा ने पाला बदलने के लिए 12 विधायकों से संपर्क किया है. विधायकों ने कहा है कि वे ‘आप’ के साथ हैं. भाजपा 40 विधायकों को निशाना बना रही है और पाला बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है.’

भाजपा विधायकों ने ‘आप’ के विधायकों को तोड़ने के आरोपों को खारिज किया और इसे केजरीवाल नीत पार्टी का लोगों की सहानुभूति हासिल करने का हथकंडा करार दिया.

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ‘आप’ लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है . उन्होंने दिल्ली की आबकारी नीति पर केजरीवाल की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया.

आप’ के चार विधायकों ने बुधवार को दावा किया था कि भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क कर पाला बदलने की पेशकश की है और उन्हें बताया गया था कि भाजपा केजरीवाल नीत पार्टी के 20-25 विधायकों से संपर्क बनाए हुए है.

इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा. यह सत्र दिल्ली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और छापेमारी तथा भाजपा की ओर से उसके विधायकों को कथित रूप से ‘तोड़ने’ की कोशिशों को लेकर बुलाया गया है.

इस बीच भाजपा ने ‘आप’ को उन लोगों के नाम उजागर करने की चुनौती दी है, जिन्होंने पार्टी बदलने की पेशकश के साथ उसके विधायकों से कथित रूप से संपर्क किया है. उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत पार्टी दिल्ली सरकार के शराब ‘घोटाले’ से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

Scroll to Top