ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने जा रहा है- निर्दलीय नयन पाल रावत

भाजपा और जजपा का करीब साढ़े चार साल पुराना नाता टूटने को है। यह दावा मुख्यमंत्री मानोहर लाल  से मिलने के बाद निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने किया है। हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। इस बार जजपा को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। इस नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी।

हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव के बीच पर भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने की तैयारी है। एक तरफ सीएम मनोहर लाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला ने सभी सरकारी गाड़ियां लौटा दी है। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अर्जुन मुंडा और तरुण चुग को बीजेपी ने ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है। दोनो दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

नयनपाल रावत ने कहा मैं पहले भी निर्दलीय विधायक के तौर पर सरकार के साथ था और अब भी सरकार के साथ हूं। रावत ने आगे कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में तरक्की और उन्नति कर रहा है। हरियाणा में बीजेपी को 10 की 10 सीट पर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। आज सुबह 10 बजे मंत्रियों के साथ हरियाणा निवास में मीटिंग हो सकती है। उसके बाद 11.30 बजे विधायक दल की मीटिंग होगी। निर्दलीय विधायक भी मीटिंग के लिए बुलाए गए हैं।

Scroll to Top