ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद का घर में पंखे से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या

हैदराबाद   (मानवीय सोच)   बीजेपी  की तेलंगाना यूनिट के नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद का शव हैदराबाद (Hyderabad) स्थित उनके घर पर मिला है. शव पंखे से लटकता हुआ मिला है. ऐसे में शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या (Suicide) का मामला मानकर चल रही है. पुलिस के मुताबिक सेरलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रसाद (45) अपने पेंटहाउस के एक कमरे में पंखे से लटके पाए गए. उनके निजी सहायक ने इस बात की सूचना पुलिस को दी है.

भाजपा नेता के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक महीने पहले एक दुर्घटना में ज्ञानेंद्र प्रसाद के पैर में फ्रैक्चर हो गया था. पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह ज्ञानेंद्र प्रसाद ने अपने निजी सहायक से कहा कि वह उसे परेशान न करें, क्योंकि वह सोने जा रहे हैं.

शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेजवाया 
अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय बाद जब सहायक उन्हें नाश्ता देने कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद निजी सहायक ने कमरे की खिड़की के शीशे तोड़े तो प्रसाद को मृत मिले. बीजेपी लीडर के शव को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका पोस्ट-मार्टम होना है. वहीं, पुलिस ने भाजपा नेता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

 

Scroll to Top