ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने बताए कौन हैं भ्रष्टाचार के 4 स्तंभ

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने करप्शन के आधार पर पार्टियों का नामकरण किया है। उन्होंने टीएमएसी को टू मच करप्शन और आईएनसी को आई नीड करप्शन जैसी संज्ञा दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, पूनावाला ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी नहीं बख्शा है। शहजाद पूनावाला ने इन दलों द्वारा केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई उठाए जा रहे सवालों के जवाब में यह बात कही।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि हमने देश में लोकतंत्र के चार स्तंभों के बारे में जानते रहे हैं। अब हम देश में भ्रष्टाचार के चार स्तंभों में बारे में सुन रहे हैं। इस सिलसिले में पूनावाला ने कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना और आप का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस यानी आईएनसी की फिलॉस्फी है, आई नीड करप्शन। वहीं टीएमसी का फुल फॉर्म टू मच करप्शन बताया। तीसरे नंबर पर उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिया और उनकी पार्टी को उद्धव की करप्ट पार्टी बोल दिया। इसके बाद शहजाद पूनावाला ने चौथे दल के रूप में आम आदमी पार्टी का नाम लिया।

जयराम रमेश पर भी बरसे
शहजाद पूनावाला ने कहा कि ईडी की छापेमारी में बारे में जयराम रमेश कहते हैं कि यह उन्हें खामोश करने की कोशिश है। उन्होंने कि पब्लिक प्रॉपर्टी के 2000 करोड़ रुपए जो देश के लिए जान देने वाले फ्रीडम फाइटर्स के हैं, वह किसी परिवार की जेब में चले गए। यह सब हुआ यूपी सरकार की निगरानी में। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से जयराम रमेश को राहत नहीं मिली तो अब उन्हें सब मिलीभगत लग रहा है।

Scroll to Top