ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा के बाद अलीगढ़ में दिखी बीजेपी नेता की गुंडागर्दी

अलीगढ़:   (मानवीय सोच)  नोएडा  के बाद अलीगढ़  में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. वीडियो में बीजेपी नेता  दो मजदूरों को हाथ और लात से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. नोएडा में नेता श्रीकांत त्यागी का महिला से बदतमीजी का वीडियो वायरल होने के बाद उस पर कार्रवाई हो रही है. ऐसे में देखना है कि अलीगढ़ में बीजेपी नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. यह वीडियो अलीगढ़ का बताया जा रहा है. यहां मजदूर को पीटते हुए वाडियो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे पर रिकार्ड हो गया. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में बीजेपी नेता मजदूर को लात मारते दिख रहा है. यह बीजेपी नेता सांसद सतीश गौतम का करीबी है.

मजदूर ने पुलिस को नहीं दी शिकायत 
बीजेपी नेता से पिटते हुए मजदूर ने मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है, क्योंकि उसे भी पता है कि आरोपी राजनीतिक रसूख वाला है. मजदूर जानते हैं कि नेता के सामने उनकी कोई हैसियत नहीं है. पुलिस भी उसी नेता का पक्ष लेगी इसीलिए पीड़ित ने शिकायत नहीं की.

अपने बचाव में क्या बोला नेता
बीजेपी नेता सलराज सिंह से जब एनडीटीवी ने मामले की जानकारी लेने के लिए फोन किया तो सलराज सिंह ने बताया कि मैं आज सुबह अपनी कार से जा रहा था, इसी दौरान कुछ मजदूर गली में सरिया काट रहे थे. सरिया काटने के कारण गली में दोनों तरफ लंबा लंबा जाम लग गया था. मना करने के बावजूद भी मजदूर नहीं हटे और लोग जाम लगने के कारण परेशान थे. गुस्से में आकर मैंने मजदूर को समझाने का प्रयास किया है. मैंने मजदूर के साथ मारपीट नहीं की है. गांधी पार्क थाना इलाके के धनीपुर मंडी की घटना है.

Scroll to Top