ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी नेताओं ने अपने X हैंडल के बायो पर लिखा- मोदी का परिवार

लोकसभा चुनाव से पहले परिवारवाद को लेकर एक नई राजनीतिक बहस शुरू हो चुकी है। पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को जन विश्वास रैली का आयोजन किया था। इस रैली में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने भी शिरकत की। बिहार की जनता को संबोधित करते हुए लालू यादव ने नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है।

लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था,”नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आप हिंदू भी नहीं हैं।’

‘अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार’

लालू यादव के इस बयान पर पीएम मोदी ने आज पलटवार किया। तेलंगाना के अदिलाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार। उन्होंने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है। दो पक्की चीजें हैं इनके चरित्र में एक झूठ और दूसरा लूट।

पीएम मोदी के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपना बायो चेंज करते हुए ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है। अमित शाह, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी समेत कई भाजपा नेताओं X पर अपना बायो बदल लिया है।

लालू यादव ने की राहुल गांधी वाली गलती

दरअसल, लालू यादव ने बयान देकर कुछ ऐसी ही गलती कर दी, जो गलती राहुल गांधी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले किया था। साल 2019 में चुनाव रैली के दौरान कांग्रेस नेता ने ‘चौकीदार चोर है का नारा दिया था’, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ‘मैं भी चौकूदार’ कैंपेन शुरू किया था।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते।”

लालू यादव ने लोकसभा में भाजपा को हराने का किया दावा

पटना में रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा था,”कौन है ये मोदी। है क्या चीज। उन्होंने दावा किया कि इसे (मोदी सरकार को) 2024 में उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली के मंच से लोगों का आह्वान किया कि दिल्ली पर कब्जा करना है तैयार हो जाइये।

Scroll to Top