बीजेपी मंडल अध्यक्ष के भतीजे ने विवाद के बाद चलाई गोलियां

आगरा: (मानवीय सोच)  रंगबाजी को लेेकर दो गुटों में शुक्रवार रात जमकर विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोप है कि बीजेपी नेता के भतीजे ने हवाई फायर किए थे। इससे दहशत में आए पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार का कहना है कि रंगबाजी के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। दो महीने पहले भी विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे की है।

थाना एत्माद्वौला क्षेत्र के सीता नगर में चामुंडा देवी का मेला लगा है। मेले में राठौर समाज के युवक का चाय का खोखा लगा है। बीजेपी रामबाग मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह चौहान का भतीजा योगेश चौहान भी मेले में पहुंचा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच दोनों ओर से लोग एकत्रित हो गए। मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। आरोप है कि मंगल सिंह भतीजे योगेश ने फायरिंग की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *