ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

BJP MLA ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर जीता चुनाव

हाथरस: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश की हाथरस से बीजेपी विधायक अंजुला सिंह माहौर पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र से चुनाव में जीत हासिल करने का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव ने एमपी-एमएलए कोर्ट में अपने वकील के जरिए प्रार्थना पत्र देकर प्रमाणपत्र की जांच कराने की मांग की है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख नीयत की है।

एमपी-एमएलए कोर्ट में विधायक के खिलाफ दिया प्रार्थना पत्र

भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव निवासी कल्याण नगर थाना बन्ना देवी जिला अलीगढ़ ने एमपी एमएलए कोर्ट में वकील विजेंद्र गुप्ता के जरिए एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें कहा कि 8 जुलाई 2022 को डीएम हाथरस को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें उनके जाति प्रमाणपत्र की जांच कराने की मांग गई थी। इसमें उन्होंने मांग की थी कि विधायक के जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति प्राप्त कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने दूसरी जानकारी यह मांगी थी कि उनका जन्म किस गांव, शहर और किस परिवार में हुआ है?

जिलाधिकारी ने इस प्रार्थना पत्र को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हाथरस को भेज दिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने 3 अगस्त 2022 को केशवदेव को अवगत कराया कि यह सूचना रिकॉर्ड एसडीएम हाथरस के यहां पर है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह बताया गया कि महिला की जानकारी उसके मायके से मानी जाती है। प्रार्थना पत्र में केशव देव ने विधायक के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 मुकदमा स्वीकार कर नोटिस जारी करने की मांग की है। इस मामले में कोर्ट ने 13 मार्च की तिथि तय की है। केशव देव ने इस संबंध में राज्यपाल से भी शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

कोर्ट में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि कुछ लोग इस तरह की झूठी शिकायत करते रहते हैं। पहले भी इस तरह की शिकायत की गई है, तब भी जांच हुई और मुझे क्लीनचिट मिली। जीत सत्य की ही हुई। मैं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित सीट से आगरा से मेयर रही हूं। अच्छा है कि फिर इसे लेकर किसी ने शिकायत की है। कोर्ट में फिर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा और दूध का दूध और पानी हो जाएगा।

Scroll to Top