कादीपुर (मानवीय सोच) भाजपा विधायक राजेश गौतम का एक ऑडियो शनिवार को वायरल हुआ। वायरल ऑडियो में वो एक दरोगा को जूते से मारने की धमकी देते सुनाई पड़ रहे हैं। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने शनिवार को कादीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय प्रसाद को कॉल किया। फोन उठाते ही दरोगा ने कहा, सर जय हिंद। विधायक ने कहा योगेंद्र प्रताप सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र लिखना था। क्या हुआ? दरोगा ने जवाब दिया उनके खिलाफ मुकदमा है। बस इस पर आपा खोए विधायक ने कहा, दिमाग खराब है क्या तुम्हारा संजय प्रसाद। तुम लोग दो कौड़ी के दरोगल्ली डेढ़-डेढ़ हजार लेकर रिपोर्ट लगाते हो। तुम लोगों को आज औकात में लाता हूं।
