ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से निवर्तमान भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुस्लिम समुदाय को लेकर कहा है कि कोई कहे न कहे आप हमारा ही खून हो. लोकसभा चुनाव के बीच उन्होंने यह बयान कैसरगंज में हुए अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम के दौरान दिया. कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘कोई कहे या न कहे, हम कहते हैं, आप हमारा ही खून हो. अगर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा तो पांच पीढ़ी पहले आप हमारा ही खून हो. हम सब बातों पर नहीं जाना चाहते, इसलिए आपसे विनती है, आपके लिए हम बदनाम हैं और आप हमारे लिए बदनाम हैं. इसलिए बो (बोना) तो पक्ष में बो, नहीं तो न बो. कम से कम फायदा न करो तो नुकसान भी न करो वे आगे कहते हैं, ‘इन्हीं शब्दों के साथ पुन: आप सब लोग हमारी मंशा को समझ गए होंगे. मैं आपका एहसानमंद हूं, एहसानमंद रहूंगा. हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा. वो लोग न आए हैं और न आएंगे. हमारा आपका मिलना बढ़ेगा, आपसी भाईचारा बढ़ेगा 26 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब बृजभूषण सिंह चुनाव मैदान में नहीं हैं. 1991 में पहली बार गोंडा से ​​भाजपा के टिकट पर उन्होंने चुनावी ताल ठोकी थी और जीत भी दर्ज की थी. बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह इस बार कैसरगंज सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरने के बाद भाजपा ने उनके बेटे पर भरोसा जताया है.

Scroll to Top