ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी ने विधानसभा उपचुनाव में अमन गिरि‍ को बनाया उम्मीदवार

लखीमपुर  (मानवीय सोच) भाजपा ने लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट से पार्टी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों अरविंद गिरि के निधन की वजह से ही यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर पिछले चुनाव में अरविंद गिरि को टक्‍कर देने वाले विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। इस सीट पर मतदान तीन नवम्‍बर को होगा। 

53 वर्षीय विनय तिवारी 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से बीजेपी के उम्‍मीदवार थे। उस चुनाव में भी बीजेपी के उम्‍मीदवार रहे अरविंद गिरि ने उन्‍हें हरा दिया था। साल 2012 में परिसीमन के बाद बनी 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर पहली बार हुए चुनाव में सपा की ओर से विनय तिवारी ने जीत हासिल की थी। विनय साल-2000 में खुद और साल-2006 में पत्नी रेखा तिवारी को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा चुके है लेकिन हार हाथ लगी। इस साल सम्‍पन्‍न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के अरविंद गिरि ने विनय तिवारी को 29294 वोटों के अंतर से हराया था।

अरविंद गिरी के निधन से खाली हुई थी सीट 

गोला गोकर्णनाथ सीट से बीजेपी के एमएलए रहे अरविंद गिरि का निधन 6 सितम्‍बर को हार्ट अटैक से हो गया था। अरविंद की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिवार के सदस्‍य उन्‍हें लखनऊ ले जा रहे थे। तभी रास्‍ते में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। अरविंद गिरि अपने पीछे एक बेटा अमन और दो बेटी छोड़ गए थे। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी सेना में अफसर है। अमन गिरि के बारे में बताया जाता है कि वह अब तक राजनीति से दूर रहे हैं। 

Scroll to Top