राहुल के US दौरे पर BJP का सवाल- भारत के खिलाफ काम करने वाले सोरोस से जुड़े लोग आपके साथ क्यों?

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोग क्यों थे? यह जानते हुए भी कि सोरोस देश के खिलाफ काम कर रहे हैं, फिर भी उनसे जुड़े लोग उनके साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के अमेरिका दौरे की एक फोटो साझा की। इसमें एक बैठक के दौरान राहुल गांधी और अन्य लोग बैठे हैं।

इसमें एक महिला भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने उस महिला का नाम सुनीता विश्वनाथ बताया। उन्होंने दावा किया कि सुनीता को अमेरिकी उद्योगपति सोरोस से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। ईरानी ने सवाल किया कि राहुल को जवाब देना चाहिए कि वे लोगों के साथ क्या बात कर रहे थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *