ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा ने अपना संकल्प पत्र किया जारी किये ये बड़े वादें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज (14 अप्रैल) भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा कार्यालय में मौजूद हैं।

गरीब, युवा, किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित हो सकती है।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना रहेगी जारी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली संतोषयुक्त हो।

पार्टी ने किए ये महत्वपूर्ण वादे
संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसडजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।”

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का टारगेट का है कि बिजली से कमाई हो सके। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना सरकार का टारगेट है। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि जिन्हें कोई नहीं पूछता है उसे मोदी पूजता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
संकल्प पत्र जारी करने से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय में नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज, जब हम संकल्प पत्र लॉन्च कर रहे हैं, तो हम सीखेंगे और चर्चा करेंगे कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों तक देश की सेवा कैसे करेंगे।

मोदी जी पार्टी के सभी आयोजनों और गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। भाजपा का समुचित संचालन हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैं इस कार्यक्रम में उनका हार्दिक स्वागत करता हूं।”

जनसंघ काल के विचारों को आगे बढ़ा रही पार्टी: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने आगे कहा,”हम जानते हैं कि आज संकल्प पत्र का चित्रांकन होगा। लेकिन हम लोगों को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि बीजेपी और जनसंघ काल से शुरू हुई एक असंबद्ध आधारित पार्टी के गुण, उन विचारों को लगातार छोड़े गए वाद्ययंत्र अधिष्ठान की यात्रा में हम सब लोग शामिल हैं। जब-जब चुनाव आता है, तब-तब हम सब लोग उसी तरह से विसवत यात्रा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।”

जेपी नड्डा ने मोदी सरकार 2.0 की सफलता का किया जिक्र
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा,”महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, जो 30 सालों में नहीं हुआ नो 3 दिन में हो गया। संसद में महिलाओं को आरक्षण दी गई। कोराना काल के दौरान सरकार मजबूती से लड़ी। हमने आर्टिकल 370 को हटाया। आज आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन गए हैं और इस कार्य को आगे भी जारी किया गया है। आज 50 करोड़ जनधन खाते से 55.5 प्रतिशत जनधन खाता महिलाओं के नाम पर सूचीबद्ध हैं।”

बढ़ाए जा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे
जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे बढ़ाने की घोषणा भी हो सकती है। अभी किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह परोक्ष तौर पर किसानों के लिए कुछ अन्य योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती है।

सत्ता में आने पर एक ऐसे कानून बनाने का भी वादा किया जा सकता है कि जिसमें ईडी द्वारा जब्त संपत्ति के मामले में निवेशकों को जल्द पैसे वापस करने जैसी बात हो सकती है।

Scroll to Top