ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

BJP ने जारी की विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की ये लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने आज (26 मार्च) गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुजरात के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के छह सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा, कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर चुनाव होंगे।

भगवानगोला सीट से भास्कर सरकार लड़ेंगे चुनाव

राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन दोनों ही सीटों के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी। महानगर के बारानगर से कोलकाता नगर निगम के पार्टी पार्षद सजल घोष और मुर्शिदाबाद के भगवानगोला सीट से भास्कर सरकार को मैदान में उतारा है।

बारानगर के तृणमूल विधायक तापस राय ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं और वे कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वही भगवानगोला सीट तृणमूल विधायक इदरीश अली के निधन की वजह से रिक्त हुआ था।

वहीं, भाजपा ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है।
बीजेपी ने ग्यालशिंग-बरन्याक निर्वाचन क्षेत्र से भीम कुमार शर्मा, नामची-सिंघीथान से अरुणा मंगेर और मेली से योगेन राय को मैदान में उतारा है। फुरबा रिनजिंग शेरपा, पेम्पो शेरिंग लेप्चा, चेवांग दादुल भूटिया और निरेन भंडारी सहित अन्य भी मैदान में हैं।

 

Scroll to Top