अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- “कट्टर ईमानदार से होते जा रहे भ्रष्टतम”

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने पलटवार किया है. प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर अरविंद केजरीवाल के सवाल उठाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार से जुड़ी है. कोर्ट ने कहा है कि मनीष सिसौदिया सबूत नष्ट कर सकते हैं. मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी के दूसरे लोग शराब घोटाले के लिए जिम्मेदार हैं. ये अपने कट्टर ईमानदार से भ्रष्टतम होते जा रहे हैं, इसीलिए स्वांग रचा रहे हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की डिग्री का मामला नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार छिपाना है. कोर्ट खुद कह चुकी है कि संबंधित डिग्री यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर है. इसीलिए अदालत का वक्त जाया करने के लिए दुर्भावना से ग्रस्त होकर ये किया गया. इसीलिए कोर्ट से फटकार मिली. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल की भाषा शैली, भाव भंगिमा निम्नतम स्तर पर है. ये पढ़े हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *