आजमगढ़ (मानवीय सोच) निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले और बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ने जहां सात लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया, वहीं शनिवार को भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने 17 लोगों को छह साल से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, मार्टीनगंज से सदस्य सोना जायसवाल, अपूर्वा सिंह और सौरभ सिंह बीनू, ब्लाक प्रमुख मार्टीनगंज यशवंत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालगंज महिला मोर्चा संतारा देवी, लालगंज के जिला कार्य समिति सदस्य इंद्राज चौहान को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
