ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी से भाजपा ने झाड़ा पल्ला

नोएडा  (मानवीय सोच)  नोएडा सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी कर चर्चा में आए गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ श्रीकांत त्यागी की फोटो शेयर कर भाजपा पर चुटकी ली है। इस तस्वीर में श्रीकांत त्यागी भाजपा अध्यक्ष नड्डा को एक गुलदस्ता भेंट करता दिख रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस तस्वीर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

इस फोटो की कैप्शन के तौर पर उन्होंने वायरल हो रहे एक मीम की लाइन- ‘देख रहे हो ना विनोद, श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है’ भी लिखी है।

महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

बता दें कि, कथित तौर पर खुद को भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी का अपनी सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उससे पल्ला झाड़ लिया था। सोसाइटी के लोगों के अनुसार, श्रीकांत सब पर अपनी पावर का रौब झाड़ता था और उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बोलने पर अपशब्द कहता था। सोसाइटी के ज्यादातर लोग उसके आतंक से परेशान थे।

यह मामला मीडिया में आने के बाद भाजपा के स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शनिवार को सोसाइटी के लोगों से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है और वह पार्टी का सदस्य भी नहीं है।

भाजपा के स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी और 48 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वाले समाज के दुश्मन हैं।

उधर, पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ फेज दो थाने में दर्ज एफआईआर में चार और धाराएं बढ़ा दी हैं। पहले छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था, शनिवार को मारपीट, जान से मारने की धमकी और लोक शांति भंग करने की धाराएं भी लगाई गईं। इसमें दो साल की सजा हो सकती है।

सोसाइटी के लोग परेशान

कांग्रेस नेता और नोएडा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की मनमानी से कई सोसाइटी के लोग परेशान हैं। इससे पहले भी श्रीकांत त्यागी ने लोगों को बहुत परेशान किया है। ‘आप’ के यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज अवाना और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि महिला से बदसलूकी व गाली-गलौज करने वाले आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलना चाहिए।

Scroll to Top